12 अगस्त 2013 - 19:30
सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई ने ईरानी बास्केटबॉल टीम को बधाई दी है।

इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर ने ईरान बास्केटबॉल टीम को एशिया कप जीतने और उसके नतीजे में वर्ल्ड कप मुक़ाबले के लिए क्वालीफ़ाई करने पर बधाई दी है।

इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर ने ईरान बास्केटबॉल टीम को एशिया कप जीतने और उसके नतीजे में वर्ल्ड कप मुक़ाबले के लिए क्वालीफ़ाई करने पर बधाई दी है।इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर का संदेश इस प्रकार है:बिस्मिल्लाहिर् रहमानिर् रहीमराष्ट्रीय बास्केट बॉल टीम की सफलता पर आभार प्रकट करता हूँ कि जो हमारी प्यारी क़ौम की ख़ुशहाली और प्रसन्नता का कारण हुई।सैयद अली ख़ामेनई11 अगस्तहज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई के अलावा राष्ट्रपति डॉ. हसन रूहानी और संसद के स्पीकर डॉ. अली लारीजानी ने भी ईरानी बास्केटबॉल टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी है।ईरानी टीम ने कल फिलीपाइन टीम को फाइनल में हराकर सत्ताइसवां एशिया कप जीत लिया और इस तरह उसने स्पेन में दो हजार चौदह में होने वाले वर्ल्ड कप मुक़ाबलों के लिए क्वालीफ़ाई कर लिया।